पहलगाम के आतंकी हमले में बलिदान भारतीय नागरिकों को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

 


फतेहपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को पहलगाम में बीते साल हुए आतंकी हमले में बलिदान 26 भारतीय नागरिक को श्रद्धांजलि अर्पित के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने मानस रक्त केन्द्र में शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला प्रवक्ता प्रसून तिवारी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन स्वरूप प्रशस्ति पत्र दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कल जिले में रक्त की कमी के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में युवा वर्ग से अपील है कि वे स्वयं 3 महीने में रक्तदान कर, इसकी कमी को दूर करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चहिये। आज मानस रक्त केन्द्र में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा लगाए शिविर में पांच लोगों ने रक्तदान किया है, जो भारतीय नागरिक को श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित है और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद करेगा। रक्तदान करने वालों में सुभाष, सुयश, शिवम, बालचंद्र शर्मा व महेश पाठक ने रक्तदान किया।

इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह, यश, अभय मिश्रा, शिवम सिंह, ऋतिक व रक्तकेन्द्र से अमन यादव, अनामिका, अंजली, विशाल उपस्थित रहे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार