जनपद में 1,08,967 लाभार्थियों को मिला वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ

 


- योगी सरकार ने भरी हजारों बुजुर्गो के जीवन में रोशनी

-करीब 60092.16 लाख रुपये की धनराशि का वितरण

-बुजुर्गों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

-सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव दिखा

अयोध्या, 18 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने अयोध्या के लाखों बुजुर्गों और गरीब परिवारों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अप्रैल 2017 से मार्च 2026 तक जनपद में कुल 1,08,967 लाभार्थियों को 60,092.16 लाख रुपए की धनराशि वितरित की गई है। यह योजना बुजुर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनके सम्मानजनक जीवन यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

योगी सरकार ने वर्ष 2017 से लगातार इस योजना को मजबूती प्रदान की। पहले जहां पेंशन की राशि सीमित थी, वहीं अब समय-समय पर इसमें वृद्धि की गई। वर्तमान में प्रदेश स्तर पर लाखों बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले रहे हैं। अयोध्या में भी लाखों से अधिक लाभार्थियों को हर तिमाही नियमित रूप से पेंशन राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जा रही है। इससे बुजुर्गों को दवाइयों, भोजन और अन्य आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ रही है। कई परिवारों ने बताया कि पेंशन मिलने से उनके घर में खुशहाली आई है और बुजुर्ग अब आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं।

--डीबीटी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा योजना का लाभ

अयोध्या जैसे पवित्र शहर में जहां राम भक्ति की परम्परा है, वहां बुजुर्गों का उत्थान सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र को सार्थक बना रहा है। योजना का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगा है और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखकर स्पष्ट होता है कि योगी सरकार की इन पहलों ने वास्तव में वृद्धावस्था को सहारा और विवाह जैसे संस्कार को सरल बनाया है।

--लाभार्थियों के चेहरों पर छाई मुस्कान

सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन में समय-समय पर वृद्धि और योजना का विस्तार गरीब, वृद्ध के कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है। अयोध्या के इन लाखों लाभार्थियों के चेहरों पर छाई मुस्कान ही सरकार की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय