कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किये दर्शन
Jun 30, 2026, 23:52 IST
अयोध्या, 30 जून (हि.स.)। राम नगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।
राम मंदिर दान प्रकरण में ट्रस्ट पर अजय राय ने गंभीर आरोप लगाया और बताया कि बड़े लोगों को बचाया जा रहा, निष्पक्ष जांच नहीं हो रही हैं।सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हाे रही है, ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी जांच हो। उन्होंने मांग किया कि राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए ।
शंकराचार्यों, संतों और अयोध्यावासियों को ट्रस्ट में जगह मिलें। अजय राय ने कहा कि प्रशासन ने रोका, लेकिन दर्शन करके ही लौटा ,भगवान राम भ्रष्टाचार करने वालों को दंड देंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय