पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय ने राम मंदिर सीईओ मामले पर दिये गये बयान पर लिया यू टर्न

 


अयोध्या, 15 सितंबर (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तय किए गए सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदन करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय ने मंगलवार को अपने बयान से यू टर्न ले लिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा सोमवार को देर रात स्पष्टीकरण जारी करने के बाद पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय ने ट्वीट कर मामले पर सफाई दी और लिखा यह मेरी तरफ से स्पष्टीकरण है क्योंकि राम मंदिर के सीईओ के चयन को लेकर मीडिया में भ्रांतियां फैलाई जा रही है। पूर्व आईपीएस ने ट्वीट में लिखा मैंने कभी नहीं कहा कि जितेंद्र मिश्र इंटरव्यू में नहीं आए, एक निजी चैनल के पॉडकास्ट के दौरान सीईओ चयन को लेकर बयान दिया था। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी ट्रस्ट को पत्र लिखकर शिकायत की थी।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय