अयोध्या : श्रीराम मंदिर की यज्ञशाला में महाराष्ट्र की 52 मातृशक्तियों ने की श्रीराम की स्तुति

 


अयोध्या, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में रविवार को महाराष्ट्र से आईं 52 मातृशक्तियों ने करीब तीन घंटे तक प्रभु श्रीराम की स्तुति की और मंदिर परिसर में विराजमान देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि रंजीनी श्रीजेस मेनन के नेतृत्व में महाराष्ट्र से आईं मातृशक्तियों ने प्रथम बेला में यज्ञशाला में सामूहिक रूप से श्रीराम की स्तुति की।

स्तुति के बाद सभी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला समेत परिसर में प्रतिष्ठित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय