साध्वी ऋतंभरा पहुंची अयोध्या, मां दुर्गा मंदिर पर शुक्रवार को धर्म ध्वजा का करेंगी आरोहण
अयोध्या, 28 मई (हि.स.)। श्री रामजन्मभूमि परिसर में परकोटे में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म ध्वजा का आरोहण साध्वी ऋतंभरा 29 मई को एक भव्य के हाथों श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा। ट्रस्ट ने इस पूरे आयोजन को मातृशक्ति को समर्पित किया है, इस समारोह में 3000 से अधिक महिलाओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद(विहिप), दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति संगठन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी कई प्रमुख महिला पदाधिकारी भी शामिल होने वाली हैं। साथ ही मंदिर में लगी सुरक्षा एजेंसियों, मंदिर ट्रस्ट और निर्माण कार्य से जुड़ी संस्थाओं में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारी भी को आमंत्रित किया गया है।
सभी को ध्वजारोहण से पूर्व श्री रामलला और राम परिवार के दर्शन भी कराए जाएंगे। सभी को पास भी निर्गम कराए गए हैं। सभी का प्रवेश जगतगुरु रामानुजाचार्य द्वार से प्रवेश कराया जाएगा।
समारोह में प्रमुख रूप से मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहीं साध्वी ऋतम्भरा प्रमुख रूप से उपस्थित होने के लिए गुरुवार को तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंची हैं, जहां महिलाओं ने उनकी आरती उतारी।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय