श्रीराम मंदिर में गुंजायमान हुआ विष्णु सहस्रनाम पाठ
Aug 8, 2026, 20:55 IST
अयोध्या, 08 अगस्त (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को ग्लोबल विष्णु सहस्रनाम सत्संग फेडरेशन बंगलुरू के साधक, साधिकाओं ने विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि श्रीमती मंगला जी के नेतृत्व में आई टोली ने चार घंटे पाठ के उपरांत भगवान श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय