मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रामजन्मभूमि में रामलला के किए दर्शन
Nov 21, 2026, 22:45 IST
- पुराने जन्मों के पुण्य का फल मिला : मोहन यादव
अयोध्या, 21 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामजन्मभूमि में शनिवार को रामलला के दर्शन पूजन किए। यहां उनके साथ बाबा रामदेव भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि भगवान राम के धाम आने का मौका मिला। ऐसा लगा कि यह कई युगों के पुराने जन्मों के पुण्य का फल है। भगवान राम माता सरयू के किनारे आनंद के साथ मुस्कुरा रहे हैं। उनके चरणों में सादर प्रणाम करता हूं।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय