राम मंदिर में मैसूर की कलाकारों ने की नृत्य आराधना
Sep 7, 2026, 22:05 IST
अयोध्या, 07 सितंबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मैसूर, कर्नाटक से आई कला साधिकाओं ने भगवान श्रीराम की नृत्योपासना की।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि ए.विजया के नेतृत्व में पधारी छह साधिकाओं ने नृत्य के माध्यम से प्रभु की आराधना की तथा मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का पूजन-अर्चन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय