श्री राम जन्मभूमि मंदिर में नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना

 


अयोध्या, 10 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में रविवार को बंगलुरू, कर्नाटक के अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ की 28 कलाकारों ने मनोहारी नृत्य के माध्यम से श्रीराम प्रभु की आराधना की।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि रजनी उमेश के नेतृत्व में द्वितीय बेला में दो घंटे तक चले नृत्य के उपरांत सभी भगवान श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय