एन यू जे के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य परिषद में साठ वर्षीय पत्रकारों को बीस हजार पेंशन देने की उठी मांग
अयोध्या, 04 अक्टूबर (हि.स.)। देश के पत्रकारों के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेद्र सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। रविवार को एन यू जे के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अयोध्या के हनुमान बाग सभागार में देश के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 60 वर्ष के ऊपर के पत्रकारों को बीस हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देने जैसी स्कीम उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री से वार्ता करके पत्रकार हितों में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं और उनके निर्वहन की पत्रकारों के सामने बड़ी चुनौती है। प्रिंट मीडिया की पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डिजिटल व सोशल मीडिया के प्रभाव से समय समय से पत्रकारिता प्रभावित होती रही है। यह जग जाहिर है कि ऐसे में प्रिंट मीडिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ी है। राजनेताओं पर जनता का विश्वास कम हुआ है जबकि पत्रकारों के ऊपर जनता का विश्वास अभी भी कायम है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की पत्रकारों की महती भूमिका है। सोशल मीडिया से समाज भ्रमित हो रहा है उसे तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रिंट मीडिया मजबूत पक्ष है। समाज की बड़ी क्षति की संभावना सोशल मीडिया से हमेशा बनी रहती है।
उन्होंने अयोध्या में बने आस्था एवं विश्वास का सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद वने 500 वर्षों के कड़े संघर्ष आंदोलन के बाद आस्था का प्रतीक भव्य राम मंदिर जिसमें पत्रकारों के सहयोग ने जन आंदोलन का काम किया है, और प्रिंट मीडिया ने इसे सफलता के अंतिम सोपान तक पहुंचाया। इतिहास में पत्रकारों की भूमिका की हमेशा राम मंदिर निर्माण के संबंध में चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी का कोई हिडन एजेंडा नहीं था जबकि विपक्ष हमेशा आरोप लगती है। वह हमारे चुनाव घोषणा पत्र में था उसके अनुसार काशी में विश्वनाथ बाबा विंध्यवासिनी देवी का कॉरिडोर अयोध्या मे भव्य श्री राम मंदिर और मथुरा का पर्यटन के रूप में देश के प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगीरथ प्रयास से पर्यटन के हब के रूप में विकास की इवारत लिख रहा है। जहां अयोध्या काशी मथुरा और विंध्याचल में लाखो लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। पूर्व की सरकारें अयोध्या को अभिशापित मानती थी आज वहां पर भगवान राम भक्तों के अनुरूप अयोध्या और उनकी भावनाओं के अनुरूप उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री के विशेष प्रयास से दीपोत्सव जैसा भव्य कार्यक्रम होता है। लोकतंत्र का परिणाम है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आस्था एवं विरासत के आधार पर चलने का काम कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का विकास हो रहा और हम आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या का देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बनने के बाद विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के सपने को साकार किया है और इसे पर्यटन धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी का हव बना दिया है. विकसित उत्तर प्रदेश के विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने राम मंदिर बनाने में पत्रकारों एवं समाज के दिशा देने में अहम भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा किया।
कार्यक्रम को एन यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने संबोधित करते हुए पत्रकार हितों में लिए गए निर्णय एवं पत्रकारों के आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की 60 वर्ष से ऊपर के पत्रकारों को राजस्थान की सरकार के अनुसार 20000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग दोहराई।
उत्तर प्रदेश के उपज अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने पत्रकार देश के पत्रकारों को एकजुट करके राष्ट्रीय कार्य परिषद की लगातार पांचवीं बार बैठक आयोजित करने के लिए अयोध्या के पत्रकार टीम व एन यू जे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी की विशेष रूप से तारीफ किया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय