जनता त्याग करेगी, लेकिन मोदी जी की अपील पर नहीं : सत्यनारायण पटेल

 

अयोध्या, 22 मई (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सोना न खरीदें, डीजल-पेट्रोल बचाएं” अपील पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जनता त्याग करेगी, लेकिन “मोदी जी की अपील पर नहीं।”

कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ और अनुदान देने का दावा किया। भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा— चुनाव के समय भाजपा रैलियों में सरकारी पैसे का इस्तेमाल करती है। उन्होंने मांग की कि पहले प्रधानमंत्री और भाजपा शासित राज्य सरकारी खर्च कम करें।

बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा आम जनता परेशान है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आनंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में हनुमान की भूमिका निभा चुके कलाकार विक्रम मस्ताल भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय