राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साकेत निलयम में मनाया होलिकोत्सव

 




- साकेत निलयम संघ कार्यालय में रविवार की संध्या में पुष्पों की होली का हुआ विशेष आयोजन, संघ स्वयंसेवकों ने किया सहभागिता

- सांस्कृतिक समारोह, गायन, वादन व नृत्य के साथ ही विचारों का भी किया गया आदान-प्रदान

अयोध्या, 01 मार्च (हि.स.)।होलिकोत्सव रविवार को साकेत निलयम संघ कार्यालय में गुरुवार की संध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर ने पुष्पों की होली का विशेष आयोजन कर मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सभी ने आपस में पुष्पों की होली खेली और बधाई दी। सभी कार्यक्रम , कवि सम्मेलन आकर्षण के केन्द्र में रहे। इस अवसर पर रामनगरी के प्रमुख संत, महंत, धर्माचार्य , स्वयंसेवक, कार्यकर्ता , विधायक, अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

भारत का प्राचीनतम त्योहार होली हिन्दू धर्म का मुख्य पर्व है। इस पर्व की गरिमा बनाये रखने का संदेश देने के उद्देश्य से कई वर्षों से रंगोत्सव को ऐसे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया रहा।

होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण और रंगों से परिपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह सौहार्द और समरसता का संदेश देता है। होली का पर्व समाज में एकता और मेल-मिलाप का प्रतीक माना जाता है। इसमें लोग जाति और वर्ण के भेदभाव को भूलकर एक-दूसरे के साथ रंग खेलते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल और मिठाइयाँ खिलाकर बधाइयाँ देते हैं। होली का धार्मिक महत्व भी है। हिंदू धर्म में इसे श्री कृष्ण और राधा के साथ उनकी लीला और होलिका दहन से जोड़ा जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी कहा जाता है। होली का पर्व न केवल आनंद और उल्लास का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे समाज में एकजुटता और प्रेम को बढ़ावा देने का अवसर भी है। इस दिन लोग व्यक्तिगत मनमुटाव भूलकर एक-दूसरे से मिलते हैं और समरसता को बढ़ावा देते हैं। इससे समाज में सौहार्द और सामूहिकता की भावना प्रबल होती है। होली न केवल एक खेल है, बल्कि यह मनुष्य को समाज में प्रेम एवं एकता को भाव जगाने एवं प्रसार करने का संदेश भी देती है।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित :

इस अवसर पर आरएसएस के अयोध्या विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र , अयोध्या सह विभाग प्रचारक शैलेन्द्र , महानगर प्रचारक सुदीप , महंत जय राम दास, महंत श्याम सुन्दर दास, महंत गणेशा नंद दास,महंत राम मिलन दास, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,विधायक राम चन्द्र यादव, संघ महानगर कार्यवाह देवेंद्र, सह कार्यवाह राहुल,पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, साकेत निलयम संघ कार्यालय प्रमुख कृष्ण चंद्र,महानगर संघचालक डा. विक्रमा प्रसाद पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महानगर संघ कुटुम्ब प्रबोधन सह संयोजक पवन पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कवि शैलेन्द्र पांडेय सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय