मानदेय में 80 प्रतिशत वृद्धि पर शिक्षामित्रों में खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

 


अयोध्या, 05 मई (हि.स.)।

प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में 80 प्रतिशत वृद्धि किए जाने के बाद जनपद में खुशी की लहर देखी जा रही है। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह एवं एमएलसी श्रीचंद शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल से आशुतोष प्रताप सिंह, मसौधा से शिवकुमार यादव व रामकरन भारती, बीकापुर से रंजीत तिवारी, पूरा से विजय कुमार, अमानीगंज से राजेश तिवारी, मिल्कीपुर प्रभारी राम प्रकट शर्मा, राम दर्शन यादव, आशीष श्रीवास्तव, श्यामलाल प्रजापति, साधना सिंह, रेखा शुक्ला, सत्यपाल, ईश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय