स्वच्छता अभियान के साथ घर-घर संपर्क में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

 


अयोध्या, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बूथ स्तर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। साथ ही बूथों पर निवास करने वाले लाभार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान पत्रक व प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है तथा पटका और पार्टी का ध्वज देकर लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

महानगरअध्यक्षकमलेशश्रीवास्तवनेकहा कि “बूथ ही हमारी शक्ति का केंद्र है, इसलिए कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

अभियान में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फिरोजपुर ग्राम सभा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कृष्णा नगर व वशिष्ठ कुंड वार्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने ग्रामसभा अंजना, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने लक्ष्मी सागर, जनौरा एवं चित्रगुप्त नगर वार्ड में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।इसके अतिरिक्त पूर्वमहापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रामकोट वार्ड व गंगौली ग्रामसभा, पूर्व महानगरअध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने झुनकीघाट, अमल गुप्ता व महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़ ने भदोखर, सुक्खापुर इटौरा व मुहद्सीनपुर क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए जनसंपर्क किया।

अन्य वार्डों में भी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कन्नौजिया ने निषाद राज वार्ड, काशीराम ने झलकारी बाई वार्ड तथा बाल कृष्ण वैश्य ने आचार्य नरेंद्रदेव व महात्मा गांधी वार्ड में अभियान संचालित किया।

इस दौरान सर्वज्ञ सिंह, भृगुनाथ सिंह, प्रदीप मिश्र, पार्षद रमाशंकर निषाद, अनिकेत यादव, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, शारदा यादव, घनश्याम पहलवान, राजेश मिश्र, मुकेश तिवारी, रविसिंह, हेमंत जायसवाल, शिवम शुक्ला, उमाशंकर सिंह, आकाश सिंह, अमन तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, विकास कुमार, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रांशु, शकुंतला गौतम, तिलक राम मौर्य, शशि प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, चंदनकसेरा व रामभजन वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय