महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन
अयोध्या, 23 मार्च (हि.स.)। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मुकेश खन्ना ने ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत की। कार्यक्रम में गोपाल सिंह और दीपक कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुकेश खन्ना ने बताया कि पहले भी उन्हें राम मंदिर आने का निमंत्रण मिला था लेकिन वे नहीं आ पाए थे I इस बार शहादत दिवस पर अयोध्या आकर उन्होंने रामलला के दर्शन किए।
उन्होंने अयोध्या का संदेश “जय श्री राम” बताया I अभियान के तहत क्रांतिकारियों की स्मृति को सम्मान देने की मांग उठाई गई। उन्होंने शहीदों के नाम पर सड़कों, चौक-चौराहों के नामकरण की सरकार से अपील की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय