औरैया में राजमिस्त्री की गिरकर मौत
औरैया, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली थाना क्षेत्र में बनारसीदास मोहल्ले में मकान पर प्लास्टर करते समय
मंगलवार काे चाली से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बरमूपुर निवासी प्रेमचंद्र (60) पुत्र जगन्नाथ राजमिस्त्री थे। आज वह बनारसीदास मोहल्ले में एक मकान पर प्लास्टर का काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक वह चाली से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूर उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टराें ने उन्हे मृत घाेषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्हाेंने बताया कि मृतक राजमिस्त्री के परिवार में बेटा अनुराग और दो बेटियां अनुपम व अंशु हैं। बेटे की शादी हो चुकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार