इविवि के प्रो. एनके शुक्ला बने जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी बलिया के कुलपति
प्रयागराज, 21 मई (हि.स)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग के प्रो. एन के शुक्ला को जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी बलिया का कुलपति नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी इविवि की पीआरओ प्रो जया कपूर ने गुरूवार को दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 मई को प्रो. एनके शुक्ला के नियुक्त सम्बंधी आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो. एनके शुक्ला का इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एक लम्बा जुड़ाव रहा है। वह वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कॉलेज विकास और अधिष्ठाता छात्र कल्याण जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वह इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग के अध्यक्ष भी हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्रो. एनके शुक्ला लम्बे समय तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव भी रहे हैं। उनकी नियुक्त से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र