इविवि: सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी के 20 छात्रों काे मिला कैम्पस प्लेसमेंट

 


प्रयागराज, 16 मार्च (हि.स)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेन्टर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में एमएससी फूड टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए ऑन कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 20 छात्रों का चयन किया गया। इनमें ईकैवो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड (नन्दी ग्रुप) ने वीना सिंह एवं हेमंत कुमार दुबे को आर-डी एक्जीक्यूटिव के पद पर 6 लाख प्रतिवर्ष के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया।

इनके अतिरिक्त तन्नू कुमारी, रामा महेश तिवारी, अजहर मिर्ज़ा बेग, स्वप्निल भट्टाचार्या, स्वयं मिश्रा, सौम्या चंद्रा, शिखर मिश्रा, अंकित कुमार, कार्तिक विश्वकर्मा, मोहम्मद शावेज, सौरभ शर्मा, शुभम विश्वकर्मा, यादव ऋषभ राजेंद्र, उत्कर्ष राय, प्रशांत पाण्डेय, वर्षा पटेल, आदर्श शुक्ला एवं अक्षिता मिश्रा रहे।

यह जानकारी फूड टेक्नोलॉजी के प्लेसमेंट इकाई के प्रभारी सलमान हाशमी ने सोमवार को दी। उन्हाेंने बताया कि दिसम्बर माह में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में पांच कम्पनियों ने भाग लिया था। जिसमें सबसे अधिक पैकेज ईकैवो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया। चयनित छात्र अपना पाठ्यक्रम पूर्ण करने के उपरान्त जून 2026 से ज्वाइन करेंगे। वर्तमान में ये छात्र अपना प्रोजेक्ट सम्बन्धित इकाई में पूर्ण करेंगे जिसके दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

इसी क्रम में प्राइम फूड्स, फेमिली बेकर्स, मैक्केन फूड्स, लिसियस, केयर यूटिलिटि प्रोडक्ट्स प्रा.लि., कोका कोला, राजेश मिल्क एंड इडिबल प्रोडक्टस, एम पी बिस्किट्स ने छात्रों का अलग-अलग वार्षिक पैकेज पर चयन किया। सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर नीलम यादव ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र