पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा दृढ़संकल्पित : चंद्रहास सिंह

 


25 सितंबर को लखनऊ में महारैली होगी आयोजित

मुरादाबाद, 04 अगस्त (हि.स.)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच मुरादाबाद जनपद शाखा की बैठक मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष के क्रम में 21 अगस्त को प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा एवं 25 सितंबर को लखनऊ में महारैली आयोजित की जाएगी।

चंद्रहास सिंह ने आगे कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा दृढ़संकल्पित है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडौला ने कहा कि एनपीएस एवं निजीकरण पूंजीपतियों का षड्यंत्र जिसके लिए संगठित होने की आवश्यकता है। अटेवा ने पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन को बड़ी मजबूती से करने का कार्य किया है। संघर्ष के बदौलत देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुई है।

जिलाध्यक्ष सैय्यद अफ़ज़ल व जिला महामंत्री हेमंत चौधरी ने आगामी आंदोलन सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन में ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित है।

बैठक की अध्यक्षता डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने और संचालन जिला महामंत्री हेमंत चौधरी एवं जिला संगठन मंत्री निश्चल भटनागर ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में जिला संरक्षक अमित कुमार, नासिर हुसैन, हरिबाबू शाक्यवर, पूनम मैसी, माधुरी, हरीश चौहान, त्रिवेंद्र चौहान, दीपक चौहान, सिंधु रानी, अमीर, मोनिका चौहान,रूबी चौहान, शेखर आदि उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल