संघ के प्रांत बाल कार्य प्रमुख आशुतोष का आकस्मिक निधन

 


लखनऊ, 11 मई (हि.स.)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के बाल कार्य प्रमुख आशुतोष का रविवार रात्रि को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। दोपहर 12:00 बजे लखनऊ के गुलाला घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन से संघ के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। वह संघ के विभिन्न दायित्व पर रहे। वर्तमान में उनके पास प्रांत के बाल कार्य प्रमुख के अलावा युवाओं के बीच काम करने वाली संस्था युवराष्ट्र की भी जिम्मेदारी थी। वह लखनऊ में सेना के लेखा विभाग में कार्यरत थे। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे ने कहा कि जीवात्मा को अपने श्रीचरणों में स्वीकार करते हुये यथायोग्य श्रेष्ठतम गति प्रदान करें साथ ही शोक-संतृप्त परिजनों के हृदय की क्लेशाग्नि को अपनी करुणधार से शान्त करते हुये उन्हें इस कष्ट को सहने हेतु धैर्य व आत्मबल प्रदान करें। ऐसी ही उनके पदपद्मयुगल में अकिञ्चन प्रार्थना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन