असमाजिक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब प्रतिमा की अंगुली,पुलिस ने कराई मरम्मत
Dec 3, 2025, 16:17 IST
फर्रुखाबाद, 3 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर की कोतवाली मोहम्मदाबाद में लगी प्रतिमा की
अराजक तत्वों ने बुधवार काे अंगुली तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन राजमिस्त्री को बुलवा कर अंगुली सही करवा दी।
कोतवाली मोहम्मदाबाद कस्बा क्षेत्र में लगी डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की खण्डित मूर्ति को देख कर वहां भीड़ लग गई। लोग जब तक हंगामा आदि
करते तब तक कोतवाल ने अंगुली सही करा दी। मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने शांति भंग करने के लिए यह कृत्य किया है। लेकिन आंशिक रूप से टूटी अंगुली को सही करा दिया गया है। कस्बा में पूरी तरह शांति है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar