मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए पांच अगस्त तक करें आवेदन

 


मुरादाबाद, 01 अगस्त (हि.स.)। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं के लिए अब 31 जुलाई की जगह पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

सहायक निदेशक मत्स्य राजेलाल ने शनिवार को बताया कि विभाग की तरह से मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, मोती संवर्धन योजना एवं विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी आदि योजनाएं संचालित है।

आवेदक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए योजनावार आवेदन अलग-अलग करने होंगे। इसके अतिरिक्त योजनाओं के संबंध में विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल