उद्यमी पुरस्कार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
एमएसएमई इकाइयों से निर्धारित प्रारूप और आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन मांगे
मुरादाबाद, 11 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) इकाइयों से निर्धारित प्रारूप और आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन मांगे है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। निदेशालय के अनुसार, आवेदन केवल 14 विनिर्माण और 12 सेवा क्षेत्र की श्रेणियों में ही स्वीकार किए जाएंगे। सभी कॉलम पूरी तरह भरना अनिवार्य होगा।
एमएचईए के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने शनिवार को कहा कि यह एमएसएमई उद्यमियों के लिए उत्कृाष्ट अवसर है। इससे बेहतर प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को सम्मान मिलने के साथ उद्योगों में गुणवत्ता, नवाचार और प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जिले की हस्तशिल्प उद्योग की अनेक इकाइयां इस योजना के लिए पात्र हैं। यह योजना एमएसएमई क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और स्वस्थ प्रतिस्पधर्धा को बढ़ावा देगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल