देशभर की महिलाओं के मन में कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश : अल्पना रितेश गुप्ता

 






मुरादाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुरादाबाद महानगर द्वारा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल संविधान संशोधन विधेयक अधिनियम लोकसभा में पारित न होने के विरोध में बुधवार को इंपीरियल तिराहे पर कांग्रेस व विपक्ष का पुतला फूंका गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि यह महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है, देशभर की महिलाओं के मन में कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है।

अल्पना रितेश गुप्ता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना, पूरे देश की महिलाओं ने उत्सव के रुप में सरकार का अभिनंदन किया। इस अधिनियम को 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में लागू करने के लिए लाया गया, जिसे कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैये के साथ इसके विरोध में मतदान किया।

उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण से जुड़ा बिल संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित न होने के विरोध में कांग्रेस व विपक्ष का पुतला फूंका गया है। भाजपा महानगर महामंत्री अमित शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, प्रत्येक नगर मंडलों में कांग्रेस का विपक्ष के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी। सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य वक्ता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, युवा मोर्चा महानगर महामंत्री अभिषेक राठौर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, नवदीप टंडन, अभिषेक चौबे, सुरेंद्र विश्नोई, सुनीता शर्मा, हेमा खत्री, रंजना शर्मा, वनीता महरोत्रा, सिमरन कौर, कपिल देव, कुलदीप नारायण, गेत्रपाल सिंह, अशोक सैनी, दीक्षांत चौधरी, अश्वनी शर्मा, दीपक चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, मिथुन शर्मा, मंगलसेन राजपूत, नीरज कुमार, हरिओम गौतम आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल