आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल के संचालन फेरों में विस्तार
Mar 16, 2026, 19:54 IST
मुरादाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु होली स्पेशल गाड़ी संख्या 04014 (आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल) का 15 मार्च को संचालन उपरांत 16 से 23 मार्च तक कुल 08 फेरों का संचालन विस्तार किया गया है।
उन्हाेंने बताया कि होली स्पेशल गाड़ी संख्या 04013 ( लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ) का 16 मार्च को संचालन उपरांत 17 मार्च से 24 मार्च तक कुल 08 फेरों के संचालन का विस्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल