यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
मुरादाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर जंक्शन-अयोध्या धाम जंक्शन अमृतसर जंक्शन होली स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ट्रेन (04684) अमृतसर जंक्शन-अयोध्या धाम 5 मार्च को और (04683) अयोध्या धाम जंक्शन-अमृतसर जंक्शन 7 मार्च को चलेगी। दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि ट्रेन (04684) अमृतसर अयोध्या धाम जंक्शन होली स्पेशल एक्सप्रेस 5 मार्च को अमृतसर जंक्शन से दोपहर 2:30 पर चलेगी, जो जालंधर सिटी जंक्शन, लुधियाना, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, सहारनपुर होते हुए रात्रि 12:45 पर मुरादाबाद जंक्शन पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से चलकर लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 10:35 पर अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन (04683) अध्याय धाम जंक्शन अमृतसर जंक्शन होली स्पेशल 7 मार्च को अयोध्या धाम जंक्शन से शाम 5:30 पर चलेगी जो लखनऊ होते हुए सुबह 4:10 पर मुरादाबाद पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से चलकर सहारनपुर, अंबाला कैंट, पटियाला, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी होते हुए शाम 4:30 पर अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल