करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमेठी, 01 अगस्त (हि.स.)। जनपद अंतर्गत रामगंज थाना क्षेत्र में रेलिंग लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में लग गई ।
रामगंज थाना क्षेत्र के खरगापुर मजरे गाजीपुर निवासी संदीप कुमार विश्वकर्मा (32) शनिवार की शाम को ग्राम भावापुर में लोहे की ग्रिल (रेलिंग) लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि खरगापुर मजरे गाजीपुर निवासी संदीप कुमार विश्वकर्मा ग्राम भावापुर में लोहे की ग्रिल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी