अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
अमेठी, 22 जुलाई (हि.स.)। जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में लगी हुई है।
मृतक की पहचान शमशेर (24) उर्फ जौवाद पुत्र जावेद, निवासी बख्तावर नगर, थाना शुकुल बाजार के रूप में हुई है। हादसा थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा (दीपचन्द्र) पारा में हुआ। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चालक शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे घर वालों की मिली घर में रोना पीटना मच गया है।
शुकुल बाजार थाना प्रभारी विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी