अमेठी : तालाब में डूब कर अधेड़ की मौत

 


अमेठी, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अमेठी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को भैंस चराने गए एक अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामापुर निवासी जंग बहादुर यादव (47) आज अपनी भैंस चराने गए थे। इसी दौरान भैंस तालाब में उतर गई। उसे बाहर निकालने के प्रयास में जंग बहादुर यादव स्वयं भी तालाब में उतर गए, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाली प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी