मुरादाबाद की अलंकृता ठाकुर यूपी बास्केटबॉल लीग चैंपियनशिप के लिए चयनित
मुरादाबाद, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के समर वैली स्कूल की कक्षा 09 की छात्रा अलंकृता ठाकुर का उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग की अंडर 17 महिला वर्ग में चयन हुआ है। छात्रा का चयन प्रदेश स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
समर वैली स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल उपाध्याय ने गुरुवार काे बताया कि छात्रा अलंकृता ठाकुर ने नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद में आयोजित चयन ट्रायल में प्रतिभाग किया था। ट्रायल में उन्होंने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन, आत्मविश्वास और खेल कौशल के माध्यम से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और अपनी जगह बनाने में सफल रहीं।
उन्हाेंने बताया कि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 30 सितंबर से होगा।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल