भाजपा की लव स्टोरी है ये फिल्में:अखिलेश यादव

 

रायबरेली,20फरवरी(हि.स.)।पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्मों को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा को घेरा है। शुक्रवार को प्रयागराज जाते समय रायबरेली में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि ये फिल्में भाजपा की लव स्टोरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए एक फिल्म बनाई गई थी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उस फिल्म का नाम भी नहीं लिया जा सकता, जिसमें एक ईमानदार समाज को गलत तरीके से दर्शाया गया था।

समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अपमान करने वालों को पाप मिलने की बात हो रही है लेकिन सजा क्यों नहीं दी जा रही है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अच्छी वनस्पति के चक्कर में घूमने जा रहे हैं। क्या उपमुख्यमंत्री भी वहां धरना देने जायेंगे। इसके पहले सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे