कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वस्थ होने के बाद लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

 


लखनऊ, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आज पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरांत शनिवार को हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के दौरान आप सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दी गई शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं से उन्हें नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक