भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रहे रामप्रताप सिंह चौहान 35 साल बाद बने राज्यसभा प्रत्याशी

 




संगठन और पार्टी में संभाल चुके हैं महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी

आगरा , 05 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में नवंबर 2026 में रिक्त होने वाले राज्यसभा के 10 पदों के लिए होने वाले आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में आगरा के पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

राजनीतिक सफर और परिचय-

शुरुआत:

भारतीय जनता पार्टी आगरा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए बताया कि राम प्रताप सिंह चौहान ने वर्ष 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी इसके बाद उनके जुझारू व्यक्तित्व,लगन और पार्टी संगठन के प्रति समर्पण, क्रियाशीलता को देखते हुए संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना शुरू हो गई वे 2006-07 में आगरा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये गए, उन्होंने 2007 से 2012 तक ब्रज क्षेत्र महामंत्री और 2013 से 2016 तक प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है।

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक-

वर्ष 2017 में उन्होंने एत्मादपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। हालांकि इसके बाद 2022 के चुनाव में एत्मादपुर से उनका टिकट काट दिया गया और उनके स्थान पर धर्मपाल सिंह को भाजपा ने टिकट दिया और वह भी इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने गए। हालांकि

वर्तमान समय में वह भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। उनको प्रदेश संगठन में दोबारा महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के भी प्रभारी हैं।

वर्षवार राजनीतिक कैरियर के प्रमुख पड़ाव-

1991-94: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, आगरा

1994-98: महानगर उपाध्यक्ष, भाजयुमो

1998-2001: महानगर अध्यक्ष, भाजयुमो

2001-05: ब्रज क्षेत्र प्रभारी

2005-06: प्रदेश उपाध्यक्ष

2006-07: भाजपा जिलाध्यक्ष, आगरा

2007-12: ब्रज क्षेत्र महामंत्री

2013-16: प्रदेश मंत्री

2017-22: एत्मादपुर से भाजपा विधायक

2023 से: प्रदेश महामंत्री

2026: पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी

अब: राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार

आगरा से प्रदेश और अब राज्यसभा

आगरा में, चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी संगठन में खुशी का माहौल है। रामप्रताप सिंह चौहान राजनीतिक रूप से पार्टी में एक पुराने स्तम्भ और भाजपा की रणनीतिकार टीम में शुमार किए जाते हैं। आगरा के नवीन जैन भी भाजपा से राज्यसभा के सांसद हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विवेक उपाध्याय