पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या की नीयत से छत से कूदा, नहीं हुई मौत तो पंखे से फंदा लगाकर दी जान
नोएडा, 28 मई (हि.स.)। पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति आत्महत्या करने की नीयत से छत से नीचे कूदा लेकिन वह बच गया। इसके बाद उसने घर में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रिंकू कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप उम्र 40 वर्ष कस्बा सूरजपुर में रहते थे। उनका उनकी पत्नी से बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। इस बात से आक्रोशित रिंकू कश्यप ने आत्महत्या करने की नीयत से छत से नीचे छलांग लगा दिया, लेकिन वह बच गए। उन्हें मामूली चोट आई। उसके बाद वह घर के अंदर गए तथा उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पृथ्वी दास पुत्र पवित्र दास निवासी कुलेसरा उम्र 15 वर्ष ने बृहस्पतिवार को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि निक्की पुत्री धर्मेंद्र उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम हरौला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेहर सिंह के मकान ईकोटेक -3 में रहने वाली श्रीमती निर्मला पत्नी प्रवेश उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि नूर बानो पत्नी समसुद्दीन उम्र 62 वर्ष निवासी चोटपुर कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी