त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 02 विशेष ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

 


मुरादाबाद, 02 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 विशेष ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत रेलगाड़ी फिरोजपुर कैंट–पटना जंक्शन–फिरोजपुर कैंट (04616/04615) में निर्धारित तिथियों पर अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

महेश यादव ने सोमवार को बताया कि फिरोजपुर कैंट–पटना जंक्शन (04616) में 3 नवम्बर को एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। पटना जंक्शन–फिरोजपुर कैंट (04615) में 4 नवम्बर को एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल