12 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर व वातानुकूलित कोच

 


मुरादाबाद, 12 नवंबर (हि.स.)। त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु 12 ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर व वातानुकूलित कोच विभिन्न तिथियों में लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलवे मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार शाम को बताया कि ट्रेन संख्या 04014 में 14 नवंबर से 23 नवंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 04013 में 15 नवंबर से 24 नवंबर तक, ट्रेन संख्या 040 28 में 17 नवंबर से 20 नवंबर तक, 04027 में 18 नवंबर से 21 नवंबर तक, 04616 में 24 नवंबर को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04616 में 17 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी स्लीपर के दो कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 040 15 में 25 नवंबर को एकत्रित स्लीपर कोच और 18 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 04668 में 22 नवंबर को और ट्रेन संख्या 04667 में 24 नवंबर को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14624 में 11 नवंबर से 18 नवंबर तक, 14623 में 12 नवंबर से 19 नवंबर तक, 04640 में 16 नवंबर और 04639 में 17 नवंबर को एक-एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सलीपर कोच लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल