ग्वालियर–बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे
मुरादाबाद, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलगाड़ी संख्या 22199 व 22200 ग्वालियर–बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 22199 व 22200 में दाे स्लीपर कोच, एक सामान्य (जनरल) कोच को अतिरिक्त कोच के रूप में लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 22199 (ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस) में ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली तिथियां 5, 12, 19 एवं 26 अगस्त को अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलगाड़ी संख्या 22200 (बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस ) में बलरामपुर से प्रस्थान करने वाली तिथियां 6, 13, 20 एवं 27 अगस्त को अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
सीनियर डीसीएम अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होंगी तथा यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस सुविधा का लाभ उठाएं।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल