यात्रियों की भीड़ को देखते हुए छह ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद, 02 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की अस्थायी व्यवस्था की गई है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली तक जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस (14207) में 3 सितंबर से 6 सितंबर के बीच तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जायेगा। दिल्ली से माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन तक जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस (14208) में 6 सितंबर से 9 सितंबर के बीच तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली अयोध्या–दिल्ली एक्सप्रेस (14205) में 5 सितंबर से 8 सितंबर के बीच एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। दिल्ली से अयोध्या कैंट जाने वाली दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस (14206) में 4 सितंबर से 7 सितंबर के बीच एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
वाराणसी से बरेली के बीच चलने वाली (14235) में 6 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। बरेली से वाराणसी के बीच चलने वाली (14236) में 7 सितंबर को एकत्रित स्लीपर कोच लगाया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय निर्धारित तिथियों एवं संबंधित गाड़ी की जानकारी का ध्यान रखें। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को सुगम रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह अस्थायी व्यवस्था की गई है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल