यात्रियों की सुविधा के लिए छह ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

 


मुरादाबाद, 20 जून (हि.स.)। रेलवे ने मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि अयोध्या कैंट-आनंद विहार (04213) ट्रेन में 28 जून और आनंद विहार-अयोध्या कैंट (04214) को 29 जून, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 27 जून से 3 जुलाई, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 30 जून से छह जुलाई, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 29 जून से पांच जुलाई और दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 28 जून से 4 जुलाई तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल