सुलतानपुर में डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंदा, जन्माष्टमी मेले से लौट रहे थे
सुलतानपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार रात डंपर ने बाईक सवार को रौद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो।
कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तागंज बाजार से जन्माष्टमी का मेला देखकर अवधेश बाइक से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इनायतपुर गांव के अवधेश (40) के साथ भाभी रेखा (32) और भतीजी वर्षा (12) को बाइक पर सवार थे। बीती रात करीब 10 बजे जब वे गोसाईंगंज थाना अंतर्गत बाबूगंज बाजार के आगे पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में रेखा (32 ) पत्नी राम सजीवन और वर्षा (12) पुत्री राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका रेखा का बेटा तेजस (10) और देवर अवधेश (40) घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जयसिंहपुर क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पर्व के दौरान हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त