गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

 

उन्नाव, 18 नवंबर (हि.स.)। सफीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 395 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के गया के विश्व बिहार निवासी सुजीत अपने परिवार सहित कार से मथुरा जा रहा था। इसी दौरान सफीपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 395 के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार मीनाक्षी पत्नी सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार समृद्धि पुत्री सुजीत, अनिरुद्ध पुत्र ब्रह्मआसरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार बिहार के गया से मथुरा जा रहा था। सफीपुर थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित