ट्रेन से कटकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत, जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।

 


अमेठी, 10 मई (हि.स.)। जनपद में माँ अहोरवा भवानी धाम (अकबरगंज) रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के निकट रविवार को एक अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अपने साथ ले लखनऊ गई।

स्टेशन अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कीमैन ने घटना की जानकारी देते बताया कि पूर्वी केबिन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। प्रथमदृष्टतया 60 वर्षीय बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी तेज गति से चुनाव स्पेशल ट्रेन आ गई जिसे वह देख नहीं सका। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कर्मचारी की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर स्थानीय इन्हौना थाने की पुलिस के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी