बीएड परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु अभाविप लगाएगा सहायता केंद्र, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
गोरखपुर, 30 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा। परिषद द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थी सहायता केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैग सुरक्षित रखने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, प्राथमिक उपचार (दवा) की व्यवस्था करने तथा परीक्षा केंद्रों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभाविप के कार्यकर्ता परीक्षा अवधि के दौरान सहायता केंद्र पर उपस्थित रहकर विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता करेंगे। अभाविप पदाधिकारियों ने बताया कि परिषद सदैव छात्रहित एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। इसी क्रम में बीएड प्रवेश परीक्षा के अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सहायता केंद्र संचालित किया जा रहा है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबराें पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
-विनय चौरसिया – 8851965533-प्रशांत त्रिपाठी – 6389695190-अनुराग मिश्रा – 8052858403
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय