टेट के मुद्दे पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्रान पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

 






-प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ, 18 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखनऊ ने गुरुवार काे प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह को सौंपा। यह प्रदर्शन 2011 के पहले से सेवारत शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा की अनिवार्यता की विरोध में किया गया।

जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह राठौड़ ने बताया कि 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट संबंधी अधिसूचना तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय के परिपेक्ष में देश के विभिन्न राज्यों में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों एवं उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट अनिवार्य होने से लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं आजीविका के ऊपर संकट आ पड़ा है शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु महासंघ की ओर से गुरुवार को देश भर में एक साथ ज्ञापन दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलाें में शिक्षकाें ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री काे संबाेधित ज्ञापन साैंपे। इनमें कहा गया है कि आरटीई के पूर्व नियुक्त शिक्षक जो तत्समय की आहर्ता व सेवाशर्तों को पूर्ण करते हुए सेवारत हैं, उन शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता की बाध्यता नैसर्गिक न्याय के विपरीत है।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुए प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह राठौड़ , महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, संगठन मंत्री आशीष मिश्रा, प्रांतीय मंत्री श्वेता सिंह ,रुचि अरोड़ा, मंजुला रानी, मंसूर अहमद, निष्ठा मिश्रा, कंचन यादव, निशा सिंह, अर्चना शुक्ला, वंदना मिश्रा, नरेंद्र कुमार, नीरज मिश्रा, कुंवर अवधेश, रोहित सिंह ,राजेश यादव , रामकृष्ण, विजय चौरसिया, अशोक गुप्ता, बालकृष्ण सिंह ,ऐश्वर्या शुक्ला, निर्दोष दीक्षित , निखिल निगम , राकेश खन्ना, कृपा शंकर, नीलम प्रकाश, मनीष बाजपाई, सोनी टंडन, मोनिका सक्सेना ,ज्योति सिंह, शिप्रा तिवारी ,मनीष बाजपेई, बृजेश चतुर्वेदी, दिनेश श्रीवास्तव गजेंद्र तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ला , सर्वेश कुमारी, मीणा कुमारी, रीना वर्मा अंशुमान ,अक्षय मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह