महिला थाने में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, महिला पुलिसकर्मियों ने गले मिलकर दी शुभकामनाएं
मुरादाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। सिविल लाइन स्थित महिला थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने भी एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया और डीजे की थाप पर डांस किया। सभी महिला पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर किया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते बुधवार को जिलेभर में छिटपुट घटनाओं के बीच होली का त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न कराने के बाद आज (गुरुवार) को पुलिस कर्मियों ने होली खेली।
महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह ने इस अवसर पर कहा कि होली का त्यौहार हम सभी को मिलजुल कर आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ मनाना चाहिए। महिला पुलिस कर्मियों ने थाना प्रभारी के साथ सेल्फी ली और डांस भी किया।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल