आम आदमी पार्टी ने विद्युत कटौती काे लेकर किया प्रदर्शन
फतेहपुर, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को अघोषित विद्युत कटौती स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली दरों के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम किशन विश्वकर्मा के नेतृत्व में लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी की ओर से आठ मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश में घोषित बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए भीषण गर्मी के दौरान सभी जिलों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में राकेश यादव राजकरण सिंह, माया गौतम, संजय कुमार शत्रुघन सिंह, प्रशांत पटेल, बाबूराम, मोहम्मद शाहजहां, श्रीराम पटेल, बाबूराम पटेल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार