देवरिया में बिजली संकट के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

 


देवरिया, 05 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट और स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष होसिला चौहान ने किया। इस माैके पर जिला प्रभारी नुरुल होदा, जिलाध्यक्ष हरि नारायण चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अजय यादव आजाद , प्रदेश सचिव पंचायत प्रकोष्ठ बसन्त कुमार कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, प्रो. राम प्रसाद तिवारी, जिलाध्यक्ष पिछडा प्रकोष्ठ, राम प्रवेश यादव समेत कई कार्यकर्ता माैजूद रहे ।---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक