यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती हुई जैगुआर कार में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

 


नोएडा, 04 जून (हि.स.)। थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में गुरुवार शाम को यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती हुई एक जैगुआर कार में आग लग गई। इस घटना में कार पूरी तरह से जल गई है। कार सवार चार लोगों ने चलती हुई कार से कूदकर अपनी जान बचाई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 04 जून की शाम को कंट्रोल रूम के माध्यम से ईकोटेक- प्रथम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से लगभग 04 किलोमीटर पहले आगरा की ओर जा रही एक जैगुआर कार में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तथा आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। उन्होंने बताया कार चालक सुनील ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ गुरुग्राम से मथुरा दर्शन करने जा रहे थे तभी अचानक स्पार्किंग होने से धुआं निकला और आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी