नेपाली युवक के सिर पर गिरी भारी वस्तु, चोट लगने से मौत

 


नोएडा, 10 अगस्त (हि.स.)। थाना ईकोटेक -प्रथम क्षेत्र में के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम पर काम करने वाले नेपाली व्यक्ति के सिर पर ऊपर से कोई भारी वस्तु गिर गई। जिस वजह से उन्हें गंभीर चोट लगी। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि डगरू मुराद पुत्र संत राम मुराद उम्र 25 वर्ष मूल निवासी नेपाल थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ी के गोदाम पर काम करते थे। सोमवार को काम करते समय उनके सिर पर कोई भारी वस्तु ऊपर से गिर गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी